मध्य प्रदेश के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 14 से 28 जनवरी के बीच ‘आनंद उत्सव-2025’ का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव परंपरा, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और उल्लास का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा। प्रदेश की 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों में 10 हजार क्लस्टरों पर उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
पन्ना जिले में जिला ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आनंद उत्सव- का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर के खेल कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्साकसी, चम्मच दौड़, लोक संगीत, नृत्य, नाटक और भजन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।