मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 15, 2024 9:04 अपराह्न

printer

मध्यप्रदेश में ग्वालियर में आज सौवां तानसेन संगीत समारोह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

मध्यप्रदेश में ग्वालियर में आज सौवां तानसेन संगीत समारोह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। यह रिकार्ड नौ वाद्ययंत्रों को लगातार 9 मिनट तक बजाकर बनाया गया। इसमें 536 पुरुष और महिला कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने राग मल्हार, मियां की तोरी और दरबारी कान्हरा का प्रदर्शन किया। मशहूर बांसुरी वादक पंडित रोनू मजुमदार ने समन्वय का कार्य किया।

     इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

     तानसेन समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश का संस्कृति विभाग करता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला