सितम्बर 8, 2024 7:33 अपराह्न

printer

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में आज संभावना गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में आज संभावना गतिविधि का आयोजन किया जा रहा हैजिसमें आज खंडवा के रामदास साकले और साथीद्वारा निमाड़ के काठी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद बैतूल के दिनेश कास्देकर और साथियों ने कोरकू जनजाति के गदली नृत्य की प्रस्तुति दी।

 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रति रविवार को आयोजित होने वाली गतिविधि में प्रदेश के पांच लोकांचलों एवं सात प्रमुख जनजातियों की बहुविध कला परंपराओं की प्रस्तुति के साथ ही देश के अन्य राज्यों के कलारूपों को देखने समझने का अवसर भी जनसामान्य को प्राप्त होता है।