फ़रवरी 26, 2025 11:59 पूर्वाह्न

printer

भुवनेश्वर में हॉकी प्रो लीग में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने कल अपने अंतिम मैच जीते

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी प्रो लीग में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने कल अपने अंतिम मैच जीते।

पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गई।

भारतीय महिला टीम ने ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स पर रोमांचक शूटआउट में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम आठ मैचों में नौ अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर रही।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला