भारत अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन कल से 13 दिसम्बर तक नई दिल्ली के लाल किले में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए किया जाएगा।
भारत ने इस वर्ष दिपावली पर्व को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। दिपावली का पर्व भाईचारा, करुणा, प्रकाश और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि स्वतंत्र मूल्यांकन निकायों द्वारा पहले समीक्षा किए गए इस प्रस्ताव पर वर्तमान सत्र में चर्चा की जाएगी और सरकार को सकारात्मक परिणाम का विश्वास है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होने के लिए सदस्य देशों द्वारा प्रस्तुत नामांकनों की जाँच करना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता प्रदान करना है।