मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 4, 2025 1:55 अपराह्न

printer

भारत ने वर्ष 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में 37.64 मिलियन डॉलर का योगदान दिया

भारत ने इस वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में तीन करोड़ 76 लाख 40 हजार डॉलर का योगदान दिया है, जिससे उसने समय पर अपने बकाया का पूर्ण भुगतान करने के लिए सम्मानित 35 सदस्य देशों में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। यह योगदान पिछले महीने की 31 तारीख को किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता श्री स्टीफन दुजारिक ने कल एक दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान समय पर किये गए भारत के योगदान को स्वीकार किया।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के प्रति अपने वित्तीय दायित्वों को समय पर और पूर्ण रूप से पूरा करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा को लगातार बनाए रखा है। भारत की निरंतर प्रतिबद्धता संयुक्त राष्ट्र सदस्यता के सिद्धांतों और जिम्मेदारियों के प्रति उसके समर्पण को दर्शाती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने भी भारत की विश्वसनीयता की प्रशंसा की, जिसमें कहा गया है कि देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्य के रूप में अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए समय पर अपने बकाया का भुगतान करना जारी रखेगा।