मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 22, 2024 9:51 अपराह्न

printer

भारत चावल जैसे अनिवार्य जिन्‍सों की आपूर्ति के जरिए अफ्रीका में खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रति वचनबद्ध है: वाणिज्‍य सचिव सुनील बर्थवाल 

वाणिज्‍य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा है कि भारत चावल जैसे अनिवार्य जिन्‍सों की आपूर्ति के जरिए अफ्रीका में खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रति वचनबद्ध है। आज नई दिल्‍ली में सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधितकरते हुए श्री बर्थवाल ने कहा कि अफ्रीका में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनियों की प्रमुख भूमिका है।    

विदेशमंत्रालय में आर्थिक संबंध विभाग के सचिव दम्मू रवि ने कहा कि भारतीय कंपनियों अफ्रीकामें सड़क, रेलवे और बिजली जैसी विभिन्‍न ढांचागत परियोजनाओं के जरिए संपदा निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा कर रही हैं।    सम्‍मेलन में कई अफ्रीकी देशों के उपराष्‍ट्रपति शामिल हुए। इनमें बुरूंडी, मॉरीशस, जिम्‍बाब्‍वे,और गाम्बिया प्रमुख है। उनका कहना थाकि भारत समूचे अफ्रीका के स्‍थायी विकास में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।