अगस्त 3, 2025 6:44 पूर्वाह्न

printer

भारत के मुरली श्रीशंकर ने कोसानोव स्‍मारक विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता की लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

 
 
भारत के मुरली श्रीशंकर ने कज़ाकिस्तान में कोसानोव स्‍मारक विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया है। श्रीशंकर ने यह पदक 7.94 मीटर तक छलांग लगाकर जीता।
 
 
फिलीपींस के जैनरी उबास ने रजत और अज़रबैजान के नाज़िम बेबीव ने कांस्य पदक जीता।