भारत और बोस्निया-हर्जेगोविना के विदेश कार्यालयों के बीच कल साराजेवो में चौथा संवाद आयोजित हुआ। बैठक में दोनों देशों ने आपसी, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की व्यापक समीक्षा की। दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक संबंधों, व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों तथा पर्यटन में प्रगति पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने ब्रिक्स, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और निर्गुट आंदोलन पर भी विमर्श किया। दोनों पक्ष अगला संवाद नई दिल्ली में आयोजित करने पर भी सहमत हुए।
अगले वर्ष भारत और बोस्निया-हर्जेगोविना के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल पूरे हो रहे हैं।