वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अपनी सतत विकास प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में जी-20 देशों में से एक है। नई दिल्ली में वैश्विक सतत विकास शिखर सम्मेलन में श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोप-21 को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कहा कि भारत सतत विकास लक्ष्यों के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। इसमें 2014 के बाद से अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को पांच गुना बढ़ाते हुए और एक राष्ट्र, एक ग्रिड के अंतर्गत परस्पर जुड़े एक राष्ट्रीय ग्रिड का सफलतापूर्वक निर्माण करना शामिल है। ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों पर श्री गोयल ने कहा कि भारत निर्धारित समय सीमा से पहले अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को अच्छी तरह से प्राप्त कर रहा है। इसमें 50 प्रतिशत अक्षय ऊर्जा क्षमता पहले से ही तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट तक पहुंचना है।