अक्टूबर 4, 2025 10:20 अपराह्न

printer

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने सात से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क माफ कर दिया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने सात से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क माफ कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि इस आयु वर्ग के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क में छूट पहली अक्टूबर से लागू की गई है और एक वर्ष की अवधि के लिए लागू रहेगी। इस निर्णय से देश भर के लगभग छह करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला