अक्टूबर 18, 2025 8:00 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे ने भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का किया फैसला

 

भारतीय रेलवे ने रेल परिचालन से संबंधित भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि त्योहारों के दौरान कुछ सोशल मीडिया हैंडल पुराने या भ्रामक वीडियो प्रसारित कर रहे हैं, जिससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

 

मंत्रालय के अनुसार उसके अधिकारियों ने पुराने या भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार 20 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है। रेलवे प्रशासन ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसने ऐसी असामाजिक गतिविधियों पर नज़र रखने और उनसे निपटने के लिए 24 घंटे सोशल मीडिया निगरानी प्रणाली लागू की है।

 

मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील भी की है कि वे तथ्यों की पुष्टि किए बिना स्टेशनों पर भीड़ या अन्य घटनाओं के वीडियो साझा करने से बचें। मंत्रालय ने यात्रियों से केवल आधिकारिक रेलवे सूचनाओं और मंत्रालय द्वारा सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला