नवम्बर 1, 2024 1:31 अपराह्न

printer

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने आज रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे केरल कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। श्री सिंह ने आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लिया है। श्री अरमाने कल सेवानिवृत्त हो गए। श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।