मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 24, 2024 1:19 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना द्वारा समुद्री-सुरक्षा अभियानों के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प’ के 100 दिन पूरे

भारतीय नौसेना के समुद्री ऑपरेशन ने हिंद महासागर क्षेत्र में संकट के समय सहायता करने में पहल करने और मुख्‍य सुरक्षा भागीदार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय नौसेना ने 23 मार्च को ऑपरेशन संकल्प के अंतर्गत चल रहे समुद्री सुरक्षा अभियानों के 100 दिन पूरे कर लिए। यह अभियान 23 दिसम्बर को शुरू हुआ था।

भारतीय नौसेना ने इस दौरान 18 घटनाओं पर कार्रवाई की और पहले मददगार की भूमिका निभाई। भारतीय नौसेना ने तीन क्षेत्रों – अदन की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों, अरब सागर और सोमालिया के पूर्व में समुद्री सुरक्षा अभियान चलाये। पिछले 100 दिनों के दौरान नौसेना के जहाजों, विमान और विशेष बलों ने अपना प्रदर्शन किया और ‘समुद्र की सुरक्षा’ का संकल्प लिया।

वर्तमान परिदृश्य में भारतीय नौसेना ने इस क्षेत्र में अनेक खतरों से उत्पन्न सुरक्षा स्थितियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। ऑपरेशन संकल्प ने भारत के हितों की रक्षा करने, समुद्री खतरों का मुकाबला करने और समुद्री डकैती को विफल करने में मदद की।

दिसंबर 2023 से भारतीय नौसेना के प्रयास ने हिंद महासागर क्षेत्र में सूचना के आदान-प्रदान को सक्षम करने के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई। भारतीय नौसेना ने भारतीय वायु सेना के साथ मिशन और सेवाओं का भी समन्वय किया।