भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्षों और पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चयन के लिए अधिकारी नियुक्त किये हैं। इस सूची में केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओें के नाम शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात की, शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक की, पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश की, मनोहर लाल को बिहार की, धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश की और किरेन रिजिजू को सिक्किम की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।