मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 26, 2024 7:07 अपराह्न | दिल्ली - भाजपा

printer

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर लगाया आरोप

 

    भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि तीन हजार से अधिक फाइलें लंबित होने के कारण राजधानी में विकास और प्रशासन के कार्य रूके हुए हैं। राजधानी में एक प्रेस वार्ता के दौरान दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इन फाइलों में चार सौ से अधिक फाइलें स्‍वयं मुख्‍यमंत्री कार्यालय में रूकी हुई हैं। इसके अतिरिक्‍त उन्‍होंने सवाल उठाया कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी भी विभाग की जिम्मेदारी क्‍यों नही लेते हैं। प्रमुख फाइलों में श्री सचदेवा ने दिल्‍ली जल नीति, शिक्षा विभाग, आयुष्मान भारत योजना, वरिष्ठ नागरिक परिषद और महिला आयोग पुनर्गठन से जुडी फाइलों का जिक्र किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि दिल्ली जल नीति से जुड़ी फाइल 7 साल से अटकी हुई है और इसी तरह सरकार ने दिल्ली बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के पुनर्गठन की भी फाइल को पारित नहीं किया है।