उत्तर प्रदेश में, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज फिर कहा कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल को अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछडा वर्गों के लिए आरक्षण में कोई बदलाव नहीं करने देगी। मैंनपुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है और कई बार उम्मीदवारों को बदलना इसी का संकेत है। श्री अमित शाह ने कासगंज और इटावा जिलों में भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया। कासगंज में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र में किये सभी वायदे पूरे किए हैं। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बदायूं, एटा और बरेली के आंवला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
उधर, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सम्भल और बरेली में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। सम्भल में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने चुनाव के पहले दो चरणों में उसे करारा जवाब दिया है। बरेली की चुनाव रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा, अल्पसंख्यकों और अन्य पिछडा वर्गो के अधिकार छीन रही है।
बहुजन समाज पार्टी के चुनाव संयोजन आकाश आनन्द ने सीतापुर जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में विशेषकर अनुसूचित जातियों के लोग सुरक्षित नहीं हैं।