भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छोटा उदेपुर, वांसदा और दमण में तीन रैलियों को संबोधित किया। दमण और दीव में एक चुनावी रैली में श्री शाह ने विश्वास व्यक्त कि तीसरी बार सत्ता में आने पर भाजपा सरकार दो साल में आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर देगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। श्री शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में वापसी पर भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरूच में रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का आरोप लगाया।