भारतीय जनता पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में चल रही है। समिति लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र को अंतिम रूप देगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय समिति की यह दूसरी बैठक है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू और अन्य नेता भाग ले रहे हैं।
Site Admin | अप्रैल 4, 2024 5:17 अपराह्न
भारतीय जनता पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में जारी