भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज आगंतुकों में काफी उत्साह देखा गया। प्रगति मैदान के भारत मण्डपम में जारी इस मेले की थीम- विकसित भारत 2047 है। मेले में सभी राज्यों की वस्तुएं मिल रही हैं, जिसकी खरीदारी करने के लिए दिल्ली सहित, देश और विदेशों से पर्यटकों की भीड़ है।