मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 11, 2024 7:53 पूर्वाह्न

printer

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत दो करोड़ से अधिक नए सदस्य पार्टी शामिल हुए

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत मात्र आठ दिनों में दो करोड़ से अधिक नए सदस्‍य पार्टी से जुड़े हैं। इस अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को पहले सदस्य बनकर किया। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि अभियान के सिलसिले में नौ राज्यों के पदाधिकारियों के साथ भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बी एल संतोष ने अलग-अलग समीक्षा की। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

 

श्री तावडे ने कहा कि बैठक में महिलाओं, सीमावर्ती गांवों और दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक विस्तारित करने की रणनीतियों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला