मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 4, 2024 2:03 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह कल मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में तीसरी बार महायुति के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुंबई में आज भारतीय जनता पार्टी की कोर समिति की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वित्‍तमंत्री और गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। विधायक चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने समर्थन किया।