मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 3:15 अपराह्न

printer

भागलपुर: गंगा नदी के जलस्तर में आई कमी, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

 

भागलपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। जलस्तर में कमी आने के बाद कटाव का खतरा बढ़ गया है। सबौर प्रखंड के मसाढू गांव में गंगा नदी के कटाव से कई घर नदी में समा गए हैं। वहीं, मुंगेर जिले में बाढ़ के पानी में कमी आने के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। पानी के कटाव के चलते जिले के धरहरा और मानगढ़ सिघिंया मुख्य पथ छह सौ मीटर में क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है। खगड़िया, बेगूसराय और समस्तीपुर में भी बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। इधर, कटिहार से हमारे संवाददाता ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नए इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी प्रवेश करने से मनिहारी नगर पंचायत बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से बड़ी आबादी प्रभावित हो गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के चार प्रखंड मनिहारी, अमदाबाद, कुर्सेला और बरारी प्रखंड के उनचालीस पंचायत के करीब सत्तासी हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है। इधर गंगा, बरंडी, कोसी और कारी कोसी नदी में कमी आई है। लेकिन गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।