जून 23, 2024 4:11 अपराह्न

printer

भगवान जगन्नाथ महास्नान के बाद 15 दिनों के एकांतवास पर चले गये हैं

भगवान जगन्नाथ महास्नान के बाद 15 दिनों के एकांतवास पर चले गये हैं। इसके पूर्व कल भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा को पारंपरिक वाद्ययंत्रों की  ध्वनियों और जयघोस के बीच स्नान मंडप पर लाया गया और विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ स्नान कराया गया। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे के बाद उन्हें एकांतवास में ले जाया गया। अब भगवान जगन्नाथ 6 जुलाई को लौटेंगे और इसी दिन नेत्रदान किया जाएगा। रथ यात्रा अनुष्ठान 7 जुलाई को होगा। इस दिन शाम 4 बजे मंदिर से भगवान और तीनों विग्रहों को रथ पर सवार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जगन्नाथपुर रथ मेले का आयोजन 6 से 17 जुलाई  तक होगा। इस आयोजन में 3000 से अधिक दुकाने लगायी  जाएंगी।