ब्रिटेन और अमरीका ने व्यापक परमाणु समझौतों की घोषणा की है। इसके तहत शीर्ष अमरीकी कंपनियां बाहर परियोजनाएं लगाएंगी। उन्नत परमाणु ऊर्जा के लिए अटलांटिक साझेदारी शीर्षक से इन समझौतों का उद्देश्य विशेष रूप से उन्नत रियेक्टरों की स्थापना में तेजी लाना और परमाणु ईंधन के लिए रूस पर निर्भरता कम करना है।
वॉशिंगटन में ब्रिटिश दूतावास ने बताया कि इस सप्ताह राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की लंदन यात्रा के दौरान इस समझौतों पर हस्तक्षर किए जाएंगे।