अप्रैल 17, 2025 2:07 अपराह्न

printer

ब्रिटिश समानता कानून के तहत ‘महिला’ और ‘लिंग’ शब्द ‘जैविक महिला और जैविक लिंग’ को संदर्भित करते हैं: ब्रिटेन का सर्वोच्च न्यायालय

ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दिया है कि ब्रिटिश समानता कानून के तहत “महिला” और “लिंग” शब्द “जैविक महिला और जैविक लिंग” को संदर्भित करते हैं। इस निर्णय का अर्थ यह है कि लिंग मान्यता प्रमाण पत्र वाले किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति को, समानता के उद्देश्य से महिला नहीं माना जाना चाहिए।

 

 

यह प्रमाणपत्र किसी व्यक्ति के नए लिंग को कानूनी मान्यता प्रदान करने वाला एक औपचारिक दस्तावेज है। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि उसके फैसले से ट्रांसजेंडर लोगों की सुरक्षा समाप्त नहीं होती है, क्योंकि वे लिंग परिवर्तन के आधार पर भेदभाव से सुरक्षित रहते हैं।

 

 

यह मामला स्कॉटिश संसद द्वारा पारित 2018 के कानून से उपजा है, जिसने स्कॉटिश सार्वजनिक निकायों के बोर्डों में 50 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व अनिवार्य कर दिया था। उस कानून में महिलाओं की परिभाषा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी शामिल किया गया था।