ब्राजील में मूसलाधार बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ में एक सौ बीस से अधिक लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सात सौ 56 घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक सौ 41 लोगों के लापता हो जाने की खबर है। तलाशी और बचाव अभियान अभी भी जारी है। बाढ से 85 हजार से अधिक घर बर्बाद हो गए हैं और 71 हजार से अधिक लोगों ने अस्थायी रूप से विद्यालयों, खेल परिसरों और गिरजाघरों में आश्रय ले रखा है।
Site Admin | मई 11, 2024 7:53 अपराह्न
ब्राजील में मूसलाधार बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़
