फ़रवरी 2, 2025 11:19 पूर्वाह्न

printer

बेंयामिन नेतन्याहू ने मेजर जनरल इयाल ज़मीर को इस्राइली रक्षा बल का नया रक्षा प्रमुख नियुक्त किया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू ने मेजर जनरल इयाल ज़मीर को इस्राइली रक्षा बल-आईडीएफ का नया रक्षा प्रमुख नियुक्त किया है। वे 6 मार्च को पदभार ग्रहण करेंगे और लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी की जगह लेंगे। श्री हलेवी ने 7 अक्टूबर, 2023 को इस्राइल पर हुए हमले को रोकने में विफलता की ज़िम्मेदारी लेते हुए पिछले महीने इस्‍तीफा दे दिया था। श्री ज़मीर आईडीएफ के 24वें रक्षा प्रमुख होंगे।