मई 14, 2024 9:02 अपराह्न

printer

बीजापुर जिले में आज तीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से नौ माओवादियों पर उनतालीस लाख रुपये का इनाम घोषित था। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने  सीआरपीएफ के डीआईजी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक बीजापुर जिले में एक सौ अस्सी माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, छिहत्तर माओवादियोंं ने आत्मसमर्पण किया है।
वहीं, इसी जिले के बोड़गा गांव के एक खेत में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख प्रकट किया है।