जून 12, 2024 3:57 अपराह्न

printer

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की संशोधित तिथि जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की संशोधित तिथि जारी कर दी है। इसके अनुसार यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों में उन्नीस से बाईस जुलाई तक होनी संभावित है। अपर सचिव सह-परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में चार से दस जून तक अतिथि शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाने के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। इससे पहले यह परीक्षा तेईस जून को होना निर्धारित थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला