मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 9, 2025 12:45 अपराह्न

printer

बिहार: राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के आह्वान पर बिहार बंद का दिखा मिला-जुला असर

बिहार में राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के आह्वान पर बिहार बंद और चक्का जाम का मिला-जुला असर है। राजद, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और वामपंथी दलों ने राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विरोध में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही सड़कों पर आम दिनों की तुलना में कम वाहन चल रहे हैं। बंद समर्थकों ने कई जगहों पर सड़कें जाम कीं और रेल सेवाएं बाधित कीं। हालांकि, सरकारी और अन्य प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले हैं। वाहनों की कम संख्या के कारण रेल और सार्वजनिक परिवहन बसों में यात्रा करने वाले तथा हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने मधुबनी, मुंगेर, जहानाबाद और अरवा सहित कई जिलों में रेल सेवाएं बाधित कीं और रेलवे ट्रैक जाम कर दिए है। मधुबनी में गंगासागर एक्सप्रेस और सरयू यमुना एक्सप्रेस के संचालन को बाधित करने का प्रयास किया गया। कटिहार में, प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। समस्तीपुर और ताजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। वैशाली ज़िले में बंद समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर यातायात भी बाधित किया। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य विपक्षी महागठबंधन पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आरोप लगाया कि बंद की आड़ में आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चला रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला