मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 30, 2025 11:20 पूर्वाह्न

printer

बिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी, सीएम नीतीश की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और नवजात शिशुओं व माताओं के लिए कार्य कर रही आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय और प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की घोषणा की है।

 

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में इन दोनों समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को अब एक हजार रुपये के बजाय तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसी प्रकार, सुरक्षित प्रसव और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली ममता कार्यकर्ताओं को अब प्रति प्रसव तीन सौ रुपये के बजाय छह सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

 

    मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस निर्णय से आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा। उन्होंने इन कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आशा और ममता कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला