अक्टूबर 25, 2024 8:38 अपराह्न

printer

बिहार के राज्यपाल ने युवाओं से पुस्तक पढने की आदत डालने की अपील की

बिहार के राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कहा कि युवाओं को पुस्तक पढने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि पुस्तके अच्छा मित्र और मार्ग दर्शक होती है। उन्होंने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पुस्तकों के पढने से मोबाइल की भी लत कम होगी।
 
 
राज्यपाल ने कहा कि इसी आदत को बढावा देने के लिए राजभवन ने आओ पुस्तक पढ़े, पढ़े बिहार बढ़े बिहार अभियान की शुरुआत की है।