बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। सफाईकर्मी संघ लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस आयोग के गठन से राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और हितों का संरक्षण होगा। श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आयोग, सफाई कर्मचारियों के कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायत निवारण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करेगा।
Site Admin | जुलाई 27, 2025 2:19 अपराह्न
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की
