बिना किसी सूचना के लम्बे समय तक गैरहाजिर रहने वाले विभिन्न जिलों के 17 चिकित्सा अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कार्रवाई के निर्देश उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिये थे। तीन चिकित्सा अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई हैं। उपमुख्यमंत्री का कहना है कि चिकित्सकीय सेवा में लापरवाही बरतने वाले किसी भी चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी को बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिये सेवाओं में सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं, लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में कल लम्बे समय से चिकित्सीय सेवाओं से गैरहाजिर रहने वाले 17 चिकित्सकों को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है।