मई 22, 2024 7:03 अपराह्न

printer

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर मंत्री आलमगीर आलम को बर्खास्त करने की मांग की

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर मंत्री आलमगीर आलम को बर्खास्त करने की मांग की है। बाबूलाल ने आज अपने एक्स संदेश में कहा कि  ग्रामीण विकास विभाग में मंत्री आलमगीर आलम की कमीशनखोरी का सच सामने आ चुका है और यह दुख का विषय है कि आलमगीर आलम अब तक चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।