अक्टूबर 6, 2024 11:58 पूर्वाह्न

printer

बाढ़ प्रभावित जिलों में फसल क्षतिपूर्ति के लिए आज से आवेदन लेगा कृषि विभाग

बिहार में बाढ़ प्रभावित जिलों में फसल क्षतिपूर्ति के लिए कृषि विभाग आज से पहले चरण के लिए आवेदन ले रहा है। कृषि विभाग के अनुसार इसके लिए 200 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। किसानों को 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर अनुदान राशि मिलेगी। इसमें सिंचिंत क्षेत्र के किसानों को प्रति हेक्टेयर 17 हजार और असिंचित क्षेत्र में 8500 रूपये की राशि मिलेगी। विभाग ने कहा है कि पोर्टल पर आए हुए आवेदनों की जांच कृषि समन्वयक करेंगे। दूसरे चरण में गंगा और कोसी सहित अन्य नदियों में बाढ़ से हुयी फसल क्षति के आवेदन लिए जायेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला