मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 19, 2024 1:55 अपराह्न

printer

बाढ़ की चपेट में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों के विभिन्‍न हिस्से, राज्य सरकार ने लोगों को निकालकर राहत केंद्रों में पहुंचाया

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों के विभिन्‍न हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। दामोदर घाटी निगम ने पंचेत बांध से 10 हजार क्यूसेक और मैथन बांधों से 70 हजार क्यूसेक पानी के साथ-साथ दुर्गापुर बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है।

   

हावड़ा, पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर, हुगली, बांकुरा तथा पूर्वी बर्धमान, बीरभूम जिलों का एक बड़ा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर राहत केंद्रों में पहुंचाया है। हावड़ा, हुगली, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की गई हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है।

   

कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्‍होंने दक्षिणी बंगाल में आई बाढ़ के लिए दामोदर घाटी निगम की पानी छोडने के लिए आलोचना की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला