अक्टूबर 1, 2024 6:18 अपराह्न

printer

बागेश्वर शहर को स्वच्छ रखने में महिला समूह अपनी अहम भूमिका निभा रही

बागेश्वर शहर को स्वच्छ रखने में महिला समूह अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली ये महिलाएं स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना को सच साबित कर रही हैं। वर्तमान में बागेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के 11 वार्डों में 48 महिलाएं घर-घर जाकर कूड़े को एकत्र कर स्वच्छता अभियान को साकार करने में जुटी हैं।

 

महिलाओं की टोली सुबह पांच बजे से ही हर वार्ड में घर-घर जाकर कूड़े को इक्टठा करती हैं। गीले और सूखे कूड़े का अलग-अलग निस्तारण करने के बाद ये महिलाएं फिर अपने दैनिक कामों में जुट जाती हैं। जिले के नगरपालिका बागेश्वर में पिछले आठ सालों में 48 महिलाएं यह काम बखूबी कर रही हैं। इन महिलाओं के साथ दो सुपरवाइजर भी रहती हैं, जो  हर दिन अलग-अलग वार्ड में जाकर इन महिलाओं का सहयोग करने के साथ ही घर-घर से यूजर चार्ज भी लेती हैं।

 

इसमें हर महीने एक घर से 20 रुपए का यूजर चार्ज लिया जाता है। नगर पालिका की सुपरवाइजर प्रेमा उपाध्याय ने बताया कि महिला समूह द्वारा एकत्रित जैविक कूड़े से वार्ड में खाद बनाई जा रही है।