मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 22, 2025 1:32 अपराह्न

printer

बांग्लादेश यौन हिंसा की एक खतरनाक लहर का सामना कर रहा है; हिंदू, ईसाई, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है: बांग्लादेश अल्पसंख्यक मानवाधिकार कांग्रेस

बांग्लादेश अल्पसंख्यक मानवाधिकार कांग्रेस ने आज कहा कि बांग्लादेश यौन हिंसा की एक खतरनाक लहर का सामना कर रहा है। हिंदू, ईसाई, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। मानवाधिकार संस्था के अनुसार, मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के शासनकाल में यह हिंसा चरम स्तर पर पहुँच गई है।

 

मानवाधिकार संस्‍था ने बताया कि 2025 की पहली तिमाही के दौरान आधिकारिक तौर पर दुष्‍कर्म के 342 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 87 प्रतिशत पीड़ित 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियाँ थीं।

 

संस्‍था ने कहा कि बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय के उच्च न्यायालय खंड में एक जनहित याचिका दायर करके महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रही यौन हिंसा की तत्काल न्यायिक जाँच की माँग की गई है। जिसमें अल्पसंख्यकों को व्यवस्थित और अनुपातहीन तरीके से निशाना बनाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। याचिका में जवाबदेही, संरचनात्मक सुधार और अल्पसंख्यक महिलाओं तथा लड़कियों के लिए विशेष सुरक्षा की मांग की गई है।