मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 2, 2025 2:15 अपराह्न

printer

बसंत पंचमी का पर्व आज उत्तराखंड में पारंपरिक और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

आज बसंत पंचमी का पर्व प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि बसंत पंचमी केवल ज्ञान और विद्या का ही नहीं, बल्कि प्रकृति के नव निर्माण का पर्व भी है। यह किसानों के परिश्रम, समर्पण और समृद्धि का प्रतीक है।

 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि मां सरस्वती के आशीर्वाद से प्राप्त ज्ञान से हम लोक कल्याण, मानवता, विश्व शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसन्तोत्सव प्रकृति के श्रृंगार और नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है। यह दिन माता सरस्वती को भी समर्पित है, जो ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं। इस मौके पर हरिद्वार सहित अन्यों घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। स्नान को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम के साथ यातायात रूट प्लान लागू किया हुआ है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला