उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध हर्षिल घाटी दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल होने के कारण बर्डिंग मानचित्र पर आ गई है। पक्षी प्रेमियों और विशेषज्ञों ने इस पर खुशी जताई है। पक्षी विज्ञानी डॉ. धनंजय मोहन ने बताया कि हर्षिल घाटी के आइबिसबिल पक्षी का प्रजनन क्षेत्र और ब्राउन एक्सेंटर व हिमालयन ग्रैंडेला का प्रवास क्षेत्र होने के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में हर्षिल घाटी में हिमालयन ग्रैंडेला का बड़ा झुंड देखा गया था।
Site Admin | नवम्बर 28, 2024 9:43 अपराह्न
बर्डिंग मानचित्र पर आई उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी
