मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2024 7:42 अपराह्न

printer

बदलापुर स्कूल के दो न्‍यासियों को ठाणे की एक स्थानीय अदालत में किया गया पेश, दो नाबालिग लड़कियों का किया था यौन शोषण

बदलापुर स्कूल के दो न्‍यासियों को आज ठाणे की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इन  दोनों ने अगस्त में दो नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया था। हालांकि स्कूल के अध्यक्ष उदय कोटवाल और सचिव तुषार आप्टे को एक मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें उसी घटना से संबंधित एक अन्य मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कल फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

 

इस बीच, बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने कथित तौर पर लड़कियों से दुर्व्यवहार करने वाले सफाईकर्मी अक्षय शिंदे की हत्या की त्वरित मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। पिछले महीने हिरासत से भागने की कोशिश में शिंदे ने एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीनने की कोशिश की थी। इसके बाद उसे गोली मार दी गई थी।

 

अधिकारियों को 18 नवंबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देते हुए अदालत ने कहा कि जांच में उस वाहन की फोरेंसिक जांच शामिल होनी चाहिए जिसमें घटना हुई थी। अदालत ने याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को मीडिया से बात करने से बचने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला