फ़रवरी 28, 2025 7:29 अपराह्न

printer

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नन्दप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में वाहनों का आवागमन कल शाम तक प्रतिबंधित

 

 
चमोली जिले में बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नन्दप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही कल शाम पांच बजे तक प्रतिबंधित की गई है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि इस अवधि में वाहनों की आवाजाही नन्दप्रयाग-कोठियासैंण-चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग से की जाएगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।