मई 11, 2024 4:21 अपराह्न

printer

बदरीनाथ धाम यात्रा मार्ग पेयजल आपूर्ति सुचारू

बदरीनाथ धाम यात्रा मार्ग पर जल संस्थान द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर पेयजल आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर 44 में से 43 टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट‘- टीटीएसपी तथा 75 में से 63 पीटीएसपी और मार्ग पर स्थित सभी 107 हैंडपंप पर पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई है। शुद्ध पेयजल के लिए यात्रा मार्ग पर 8 वाटर एटीएम और 14 आरओ भी लगाए गए है। साथ ही यात्रा रूट पर स्थित सभी 42 शौचालय में भी पानी की सप्लाई सुचारू कर दी गई है। कइसके साथ ही यात्रा मार्ग पर पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच भी की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला