प्रसिद्ध राष्ट्र कवि सुमित्रानंदन पन्त की 125वीं जयंती कल धूमधाम से मनाई गई। सुमित्रानंदन पंत का जन्म 20 मई 1900 को बागेश्वर जिले के कौसानी में हुआ था। उनका पैतृक गांव अल्मोड़ा के हवालबाग विकास खंड के स्यूनराकोट में है। जयंती के मौके पर उनके पैतृक गांव में भी काव्य गोष्ठी अयोजित की गई। साथ ही अल्मोड़ा में सुमित्रानंदन पंत पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुमित्रनंदन पंत छायावादी युग के प्रमुख 4 स्तंभों में से थे। उन्होंने सात वर्ष की उम्र में ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। उनकी प्रमुख रचनाओं में उच्छवास, पल्लव, चिदंबरा, गुंजन, युववाणी, बुरांश, मेघनाद वध, बूढ़ा चांद आदि शामिल हैं। उन्हें साहित्य में योगदान के लिए पद्मभूषण और ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
Site Admin | मई 21, 2024 7:21 अपराह्न
प्रसिद्ध राष्ट्र कवि सुमित्रानंदन पन्त की 125वीं जयंती कल धूमधाम से मनाई गई