प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस यानि 17 सितंबर से आरंभ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पूरे देश में सफलतापूर्वक चल रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर तक सभी जिला अस्पतालों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में शिविर लगाये जायेंगे।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि 20 सितम्बर तक देश भर में 2 लाख 83 हजार से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाये जा चुके हैं। अभियान में लोगों की व्यापक भागीदारी देखी जा रही है, लाखों महिलाएँ, बच्चे और परिवार स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश के 76 लाख से ज़्यादा नागरिकों ने इस अभियान के लिए पंजीकरण कराया है।