सितम्बर 8, 2025 10:12 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और  स्‍वरूपों की निंदा करता है और आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य-सहिष्णुता की नीति पर अडिग है। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।