प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फ़ोन पर बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत, श्रीलंका में चल रहे ऑपरेशन सागर बंधु के तहत मुश्किल में फंसे लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने में लगातार मदद करेगा। श्री मोदी ने कहा कि भारत, अपने विज़न महासागर और सबसे पहले सहायता करने वाले के तौर पर अपनी स्थापित स्थिति के मुताबिक, आने वाले दिनों में श्रीलंका को हर ज़रूरी मदद देता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीलंका पुनर्वास की कोशिशें कर रहा है, सार्वजनिक सेवा फिर से शुरू कर रहा है, और प्रभावित इलाकों में रोज़ी-रोटी बहाल करने की दिशा में काम कर रहा है।
बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति दिसानायके ने इस आपदा के बाद भारत की मदद के लिए आभार प्रकट किया। औउन्होंने बचाव टीमों और राहत सामग्री को तेज़ी से भेजने की तारीफ़ की। उन्होंने भारत की समय पर और असरदार मदद की कोशिशों के लिए श्रीलंका के लोगों की तरफ़ से तारीफ़ भी की। प्रधानमंत्री ने चक्रवात दित्वा के बाद श्रीलंका में जान-माल के नुकसान और बड़े पैमाने पर तबाही पर भी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस ज़रूरत की घड़ी में श्रीलंका के लोगों के साथ मज़बूती से खड़े हैं और उनका साथ दे रहे हैं।