अक्टूबर 3, 2024 10:32 पूर्वाह्न

printer

प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू

प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियरभिंडमुरैनादतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून की वापसी हो गयी है। आज उज्जैन संभाग के कुछ जिलों से मानसून विदा हो सकता है।

 

सबसे आखिरी में जबलपुररीवाशहडोल और सागर संभाग से विदाई होगी। दरअसल कल 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। इस वजह से राज्य के पूर्वी हिस्से से विदाई देरी से होगी।

 

मध्यप्रदेश में 21 जून को जबलपुर संभाग के रास्ते मानसून ने प्रवेश किया था।